Wednesday, September 17, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़फ्लैट में चोरी कर चोरों ने लगा दी आग, पुलिस हुई हैरान

फ्लैट में चोरी कर चोरों ने लगा दी आग, पुलिस हुई हैरान

 

वृंदावन। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शनिवार की रात को चोरों ने एक फ्लैट से कीमती सामान चोरी करने के बाद उसी फ्लैट को आग के हवाले कर दिया। जिससे फ्लैट में जरुरत का सामान भी जलकर राख हो गया। चोरों की गई इस वारदात से पुलिस भी हैरान है और चोरी की घटना के साथ आग लगाने के कारण पता करने में जुटी है।
शनिवार देर रात कांशीराम कालोनी के ब्लॉक एस-12 के 38 नंबर के बंद फ्लैट में चोर खिड़की तोड़कर दाखिल हुए। फ्लैट में रखे सोने-चांदी गहने और कीमती सामान को चुराने के बाद चोरों ने उसमें आग लगा दी। आग लगते ही आसपास फ्लैटों में रह रहे लोग फ्लैट की ओर दौडे़ और आग पर काबू पाने का जतन करने लगे। लेकिन जब तक वह आग पर काबू पाते तब तक फ्लैट में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए। घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी चोरों की इस हरकत को देख हैरान रह गई और कई एंगल पर जांच शुरु कर दी।

पड़ोसी महिला हेमलता ने बताया कि 38 नंबर का फ्लैट सुरेश नामक व्यक्ति का है। जिसमें पुत्र और पुत्रवधु रहते हैं। पुत्र अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था। घर में ताला लगा हुआ था। तभी रात्रि में अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और घर में रखा कीमती सामान चुराकर घर में आग लगा गए। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया।

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है यह बड़ी हैरानी की बात है कि चोरों ने चोरी करने के साथ ही फ्लैट में आग लगा दी। चोरी के साथ-साथ पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना का सही कारण पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments