Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़सोने के दौरान सांप के डंसने से दो सगे भाइयों की मौत

सोने के दौरान सांप के डंसने से दो सगे भाइयों की मौत

 

राजेश सोलंकी/ राघव शर्मा की रिपोर्ट
बरसाना। मानपुर गांव में रविवार सुबह घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप के डंसने लिया। आगरा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार शाम को उनकी मौत हो गई।
रविवार सुबह करीब चार बजे दो अपने घर के एक कमरे में बैड पर दोनों भाई अर्जुन (12 वर्ष) गौरव (15 वर्ष) सो रहे थे। तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में दोनों किशोरों को परिजन निकट के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार करने से इनकार दिया। इस पर परिजन दोनों किशोरों को अचेतावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सकों ने बच्चों की हालत नाजुक देख आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। यहां रविवार शाम को उपचार के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
घायल बच्चों के पिता गोविंद राम ने बताया कि अर्जुन और गौरव दोनों सगे भाई सो रहे थे। तभी एक जहरीला सांप बेड पर आ गया और दोनों भाइयों को डंस लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments