Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़रेप केस: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट...

रेप केस: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

 

लखनऊ। यूपी में सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उनको मिली अंतरिम जमानत पर रोक लगा दी है। यूपी सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया साथ ही नोटिस जारी किया है।
बता दें कि पूरा मामला सपा शासनकाल का है जब चित्रकूट की एक महिला ने मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद फ़रवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार केस किया गया था।

4 सितंबर को मिली थी हाईकोर्ट से 2 महीने की जमानत
बीते 4 सितंबर को ही गायत्री प्रजापति को हाईकोर्ट से रेप केस में जमानत मिली थी। रेप मामले में जेल में बंद यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को 2 महीने की राहत दी थी। गायत्री प्रजापति लखनऊ जेल में कई महीनों से बंद थे। गायत्री प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments