Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बेरोजगारी, महंगाई के लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा...

बेरोजगारी, महंगाई के लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

मथुरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर मथुरा जनपद में तहसील स्तर पर धरना, प्रदर्शन किया गया। वहीं मथुरा के जिला कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

सोमवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। तभी रास्ते में टैंक चौराहा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। एक-एक कर सपा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन दिया है। प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, समेत कई जन समस्याओं के निदान की मांग की गई है।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि यूपी की वर्तमान सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही है। वहीं, किसानों के लिए जो सरकार अध्यादेश ला रही है वह किसान हित में नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ला रही है। वर्तमान सरकार में प्रदेशभर में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती जैसी आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर हैं। सरकार इन सब पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments