Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़घर से ट्यूशन पढ़ने निकला किशोर लापता, दो दिन बाद भी सुराग...

घर से ट्यूशन पढ़ने निकला किशोर लापता, दो दिन बाद भी सुराग नहीं

महावन। रब गांव स्थित अपने घर से ट्यूशन की कहकर निकला एक किशोर सोमवार सुबह से लापता हो गया। पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं लगा सकी। किशोर की मां ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

14 वर्षीय तरुण सोमवार सुबह ट्यूशन की कहकर घर से निकला था उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ उसका मोबाइल को लेकर कोई विवाद हुआ था। विवाद के बीच एक लड़का द्वारा उसको धमकी भी दी गई थी जिसके आधार पर गायक किशोर के परिजन महावन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता तरुण की मां कल्पना ने बताया कि वह दसवीं क्लास में पढ़ता था और गांव सुबह 7:00 बजे ट्यूशन पढ़ने गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments