Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़प्रमुख उद्योगपति देवीदास कसेरे के ज्येष्ठ पुत्र राकेश गर्ग का दिल्ली में...

प्रमुख उद्योगपति देवीदास कसेरे के ज्येष्ठ पुत्र राकेश गर्ग का दिल्ली में निधन

  • शनिवार प्रात: 10.00 बजे महारानी बाग दिल्ली में होगी उठावनी
  • दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

मथुरा। मथुरा के प्रमुख उद्योगपति देवीदास गर्ग (कसेरे) के बड़े पुत्र राकेश गर्ग उम्र करीब 55 का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका लीवर सिस्टम फेल हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इस दुखद घटना से उद्योग जगत में शोक छाया है।

उद्योगपति राकेश गर्ग पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा था। आज प्रात: उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिव शव को अस्पताल से घर लाया गया। घर पर उद्योगपति, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और मथुरा-वृंदावन के व्यापारी पहुंचने शुरु हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments