Thursday, May 15, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़भाई के बाहर चले जाने पर घर में देवर को भाभियां दिखाती...

भाई के बाहर चले जाने पर घर में देवर को भाभियां दिखाती थीं गंदी वीडियो, एफआईआर दर्ज

  •  भाभियां संबंध बनाने के लिए देवर पर डालती हैं दबाव
  •  पीडित देवर कर चुका है आत्महत्या का प्रयास

अलीगढ। एक युवक ने अपनी दो भाभियों पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने आरोपी भाभियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। आरोप है कि दोनों के पति बाहर चले जाने पर देवर पर संबंध के लिए दबाव बनाया जाता था।

रावण टीला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अदालत से गुहार लगाई है कि उसकी दोनों भाभियां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करती हैं। मारपीट के बाद उसको संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया है। उत्पीड़न का यह क्रम चलता आ रहा है। इस संबंध में अदालत ने पीड़ित की गुहार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित युवक ने कहा है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसके दोनों भाइयों की शादी पास ही के क्षेत्र से हुई है। जब उसके दोनों भाई काम पर चले जाते हैं तो दोनों भाभी युवक के साथ अश्लील हरकतें करती हैं। मारपीट के साथ ही बदनाम करने की धमकी देती हैं। संबंध बनाने के लिए दबाव डालती हैं। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने एक बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments