Tuesday, July 1, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़अयोध्या के बाबरी विध्वंस केस में मथुरा से ये दो आरोपी भी...

अयोध्या के बाबरी विध्वंस केस में मथुरा से ये दो आरोपी भी अदालत में होंगे हाजिर

  •  24 साल बाद कल सीबीआई की विशेष अदालत सुनाएगी अपना फैसला
  •  साध्वी ऋतम्भरा और हिन्दूवादी नेता विजय बहादुर सिंह ने हुए रवाना

मथुरा। अयोध्या के बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत 24 साल बाद 30 सितंबर यानि कल अपना फैसला सुनाने जा रही है। इस केस में मथुरा से भी दो आरोपी अदालत में हाजिर होंगे।

अयोध्या से विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में लंबे समय से चल रहे इस केस के संबंध में 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी। अयोध्या प्रकरण के विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव ने प्रतिदिन इस मामले में सभी 32 अभियुक्तों को उपस्थित रहने को कहा है। इस पूरे मामले में 32 आरोपी हैं। जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ रामविलास वेदांती, चंपत राय, धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडे, लल्लू सिंह आदि हैं। इस केस में मथुरा जनपद से साध्वी ऋतम्भरा और श्रीकृष्ण जन्म स्थान से जुड़़े हिन्दूवादी नेता विजय बहादुर सिंह भी आरोपी हैं। दोनो ही अदालत में हाजिर होंगे।  इस केस में शामिल करीब 18 आरोपियों की मौत हो चुकी है। बचे अधिकांश आरोपी वृद्धवस्था में हैं।

हिन्दूवादी नेता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट जो भी फैसला करेगा वह मंजूर होगा। अपने प्रभु राम का नाम लेकर मथुरा से अदालत में हाजिर होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी राजनीति से प्रेरित होकर के कोई कदम नहीं उठाया है। भगवान श्री राम के लिए वह केवल अयोध्या गए थे।

वात्सल्य ग्राम की साध्वी शिरोमणि ने बताया कि साध्वी ऋतम्भरा अदालत में हाजिर होंगी। अदालत जो भी फैसला सुनाएगी वह उन्हें स्वीकार्य है। जन-जन के ह्रदय में बसे प्रभु राम के काज से जब अयोध्या गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments