Tuesday, July 1, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़हाथरस के लिए पैदल निकले राहुल-प्रियंका हिरासत में, एक्सप्रेस-वे पर हुई झड़प

हाथरस के लिए पैदल निकले राहुल-प्रियंका हिरासत में, एक्सप्रेस-वे पर हुई झड़प

नोएडा। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाने के दौरान ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक में पुलिस ने राहुल गांधी को धक्का मार दिया। जिससे वह गिर गए।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से जैसे ही हाथरस में गैंग रेप की पीड़िता के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। वैसे ही यूपी की सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। एक-एक वाहन की सघन चैकिंग की गई। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा लग गया। पुलिस ने यूपी के सभी बॉर्डर पर पुलिस बल और बढा दिया। वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिल डीएनडी तक पहुंच गया। यूपी में एंट्री करने के बाद दोनों एक ही कार में हाथरस के लिए रवाना हुए हैं। दोनों नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम है।

एक्सप्रेस वे के पास राहुल-प्रियंका के पैदल मार्च को रोक लिया गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई। राहुल गांधी ने कहा कि पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए पैदल चलने लगे। तभी पु़लिस न कांग्रेस के दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया और जीप में बैठा लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे। पुलिस किस कानून के तहत हमें यहां रोक रही है।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि उन्हें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है, वो पीड़िता के लिए आवाज उठा रहे हैं।
बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और धारा 144 लगाई गई है। हाथरस जिले में पीड़िता के गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। गांव से डेढ किलोमीटर पहले ही आम जनों और मीडिया को रोक लिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments