Tuesday, July 1, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन को गोली मारी,...

रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन को गोली मारी, एक गंभीर

मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के ओल में रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। कई राउंड फायरिंग हुई। विवाद में शामिल तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। पु़लिस ने इस विवाद में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में ले लिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर रास्ते को लेकर ओल में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही समय ने कहासुनी न बड़ा रुप ले लिया और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान विवाद में शामिल दूसरे पक्ष के कलुआ, भूरा और जीतेन्द्र के गोली लगी। इनमें से दो के पैर में और एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली। वहीं गोली लगने से तीनों सगे भाई जमीन पर गिर गए और सहायता के लिए आवाज लगाने लगे। हमलावर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नयति और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां भूरा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके गांव से गोली चलाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र पाल को हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत व्याप्त है।
एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर ओल के निकट दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग की। गोली लगने से दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गया है। विवाद में शामिल हिस्ट्रीशीटर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments