Tuesday, July 1, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली की हरियाणा में 'नो एंट्री'

राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली की हरियाणा में ‘नो एंट्री’

  •  गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- नहीं घुसने देंगे ट्रैक्टर रैली
  •  शिरोमणि अकाली दल ने राहुल गांधी से किए दो सवाल

चण्डीगढ। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को हरियाणा में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा प्रदेश के गृह मंत्री ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

राहुल गांधी आज पंजाब के मोगा में कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करने वाले हैं। वह खुद ट्रैक्टर चलाएंगे। राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली का समापन हरियाणा में होगा। वह कुरुक्षेत्र में रुकना चाहते हैं लेकिन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि वह राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को प्रदेश में घुसने की इजाजत नहीं देंगे।

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री और राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा है कि अगर राहुल गांधी राज्य में ट्रैक्टर रैली करना चाहते हैं तो उन्हें राबर्ट वाड्रा को साथ में लेकर आना चाहिए।

दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल ने राहुल गांधी से दो सवाल पूछे हैं। पहला जब लोकसभा में कृषि से जुड़े तीनों बिल रखे जा रहे थे तो वह गैरहाजिर क्यों थे? दूसरा सवाल- कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में परंपरागत कृषि उपज विपणन समिति से दूर हटने की बात क्यों थी?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments