Friday, May 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़घर से फैक्ट्री में कार्य करने निकला मजदूर का शव मिला, हत्या...

घर से फैक्ट्री में कार्य करने निकला मजदूर का शव मिला, हत्या की आशंका

  •  मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान
  •  परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अरुण यादव की रिपोर्ट

वृंदावन। नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कुंज नगर इंडस्ट्री एरिया के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

सोमवार को सुबह कुंज बिहारी इंडस्ट्री एरिया के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने शव की पहिचान छरौरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजू के रुप में की है। पुलिस ने राजू के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा ने भी उसे पहचान लिया।
मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान से हत्या की आशंका जताई है। साथ ही बताया कि राजू रविवार सुबह घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। वह मजदूरी करता था। उसका मोबाइल घर पर ही रह गया। अगले दिन वह यहां मृत अवस्था में मिला है।
सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments