Friday, May 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़दिनदहाड़े पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

दिनदहाड़े पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

होशियार सिंह की रिपोर्ट

सुरीर। ब्योही गांव में दिनदहाड़े रंजिशन गोली मारकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का पुत्र घायल हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरीर थाना क्षेत्र के गांव ब्योही में सोमवार की रात को गुलवीर और अशोक के बीच खेत से धान की गंध निकालने को लेकर विवाद हो गया। कुछ समय में विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद के बीच में एक पक्ष से कुंवरपाल पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट हो गई। काफी समय हुए विवाद के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थित बनी रही। रात के बाद फिर मंगलवार सुबह गुल्ली उर्फ अशोक का लड़का राजेश घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था तभी उसकी दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी इस बीच उसे बचाने आए 65 वर्षीय अशोक और उसकी पत्नी 60 वर्षीय गीता देवी के घर से बाहर आए तो उनमें गोली मार दी। जिससे उन दोनों की मौत हो गई। पति पत्नी की हत्या की सूचना से गांव एवं आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।
मृतक की पुत्री पूनक का कहना है कि सोमवार को उसका भाई घर से बाहर गया था। तभी आरोप है कि उसके भाई को आरोपी गुलवीर और उसके बेटे ने पकड़ लिया था। दोनों पक्षों में झगड़ा होने के बाद मामला शांत हो गया। मंगलवार की सुबह फिर उसके भाई राजेश को दूसरे पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। जब भाई को पिटता देख बहन ने शोर मचाया तो उसकी पिता अशोक और मां गीता देवी पुत्रों को बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें दुनाली बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी।
सीओ मांट रविकांत पाराशर का कहना है कि गांव के अशोक और गुलवीर में झगड़ा हुआ था। गुलवीर ने अशोक और उसकी पत्नी को गोली मार दी है। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई है। घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments