मथुरा। ‘नवरात्रि’ संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है नौ रातें। यह विशेष हिन्दू पर्व साल में 4 बार आता है। चैत्र, आषाढ़, अश्विन, पौष माह में प्रतिप्रदा से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नवरात्रि की 9 रातों में 3 देवियां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती तथा दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है, जिन्हें नवदुर्गा भी कहते हैं।
नवरात्रि की नौ देवियां ये हैं-
1. श्री शैलपुत्री
2. श्री ब्रह्मचारिणी
3. श्री चन्द्रघंटा
4. श्री कुष्मांडा
5. श्री स्कंदमाता
6. श्री कात्यायनी
7. श्री कालरात्रि
8. श्री महागौरी
9. श्री सिद्धिदात्री