Friday, May 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली। हरियाणा की जानीमानी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अपने डांस के लिए मशहूर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सपना के घर में गूंजी किलकारी
इस साल की शुरुआत में अफवाहें थीं कि अभिनेत्री ने अपने लंबे समय के प्रेमी वीर साहू के साथ सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सपना चार साल से हरियाणवी गायक वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर हरियाणा के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गीतों में दिखाई दे चुके हैं। लेकिन अब सपना चौधरी मां बन गई हैं। 4 अक्टूबर को उन्होंने निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। वह फिलहाल अपने घर पर हैं।

हाल में सपना के डांस का वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने एक्टर ऋतिक रोशन का सिग्नेचर डांस स्टेप कॉपी किया था। जी हां! डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने ऋतिक रोशन के फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के ‘एक पल का जीना…’ गाने का डांस स्टेप कॉपी किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments