Monday, July 7, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी सरकार ने एक और माफिया राम सिंह पर कसा शिकंजा, 83...

यूपी सरकार ने एक और माफिया राम सिंह पर कसा शिकंजा, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। मुख्तार, अतीक, खान मुबारक के बाद गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने माफिया राम सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 83 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त की है।

लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि अपराधी राम सिंह लखनऊ पीजीआई क्षेत्र का रहना वाला है। राम सिंह यादव गैंगस्टर है, भू-माफिया है। राम यादव पर हत्या,लूट,डकैती,दुष्कर्म के 25 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस की राम सिंह की पृष्ठि भूमि की जांच में जुटी थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि राम सिंह यादव ने आपराधिक से संपत्ति बनाई है। ऐसे में पीजीआई पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। गुरुवार को पुलिस मकान,बैंक खाते,ज़मीन, फॉर्म हाउस,एलडीए प्लाट जब्त कर लिए। इसकी कीमत 83 करोड़ 70 लाख की बताई गई।

इससे पहले यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, अतीक अहमद, खान मुबारक, अजय सिपाही पर कार्रवाई चुकी है। पुलिस ने अलिशान बंगलों पर बुल्डोजर चल दिया है। करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments