- पुलिस तीन हमलावरों की तलाश में जुटी
- महिला ने बताया रंजिशन किया गया उस पर हमला
- एक वर्ष पहले भी हमलावरों में से एक ने महिला पर ताना था तमंचा
राजेश सोलंकी रिपोर्ट
बल्देव। पटलोनी गांव में शनिवार देर रात को सोती हुई महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल महिला को परिजनों ने पुलिस सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
घायल महिला दुर्गेश देवी उर्फ महेन्द्री का कहना है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में हो रही थी। तभी शनिवार की रात करीब 12 बजे तीन लोग घर में दाखिल हो गए और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी की चोट होने पर उसने सहायता के लिए शोर मचाना चाहा तो हमलावरों न उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बावजूद उसने साहस दिखाते हुए हमलावरों का सामना किया। कुल्हाड़ी से लगी चोट से घायल होकर वह जमीन पर गिर गई। पीड़िता के बच्चे पड़ौसियों की सहायता से लहूलुहान अवस्था अपनी मां को लेकर निकट के अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से डॉक्टरों ने मथुरा जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता दुर्गेश देवी उर्फ महेन्द्री ने बताया कि तीन हमलावरों में से एक व्यक्ति को उसने पहचान लिया है। वह अछनेरा का रहने वाला उन्हीं रिश्तेदार है। इस रिश्तेदार ने एक वर्ष पहले भी पीड़िता पर तमंचा तान दिया था। पीड़िता ने बताया कि यह उनके परिवार की एक लड़की को कई वर्ष पूर्व ले गया था। तभी से हम इस रिश्तेदार से घर आने को मना करते हैं। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानता है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
बल्देव थाना प्रभारी सुभाष कुमार तौमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान लेने के लिए पुलिस टीम जा रही है। हमलावरों की पहिचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।