Wednesday, July 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मौतों पर राजनीति न करे कांग्रेस: श्रीकांत

मौतों पर राजनीति न करे कांग्रेस: श्रीकांत

मथुरा/वृंदावन।  यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राजस्थान के करौली में पुजारी की हत्या पर कहा कि कांग्रेस की प्रियंका एवं राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वह दोहरे मापदंड की राजनीति न करें। कांग्रेस नेताओं ने मृतक पुजारी के परिवार को गले क्यों नहीं लगाया? मौतों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि जघन्य अपराधों को रोकने का प्रयास होना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री ने शनिवार की रात को मथुरा में और रविवार को वृंदावन में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाथरस कांड के मामले में कानून अपना कार्य कर रहा है। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोशों के फंसाया नहीं जाएगा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि दीदी की जमीन वहां से खिसकने लगी है। फ्रस्ट्रेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार से भी रोका जा रहा है। दीदी अब तो वामपंथियों से भी दो कदम आगे हैं।
उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तीव्रता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने की हिदायत दी है। वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा के सदर थाने और वृंदावन की कोतवाली का निरीक्षण किया। क्राइम चार्ज और अभिलेखों को देखा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि महिला संबंधी अपराधों में बिल्कुल लापरवाही न बरती जाए और तत्काल एफआईआर दर्ज कर शख्त कार्रवाई की जाए।

ऊर्जा मंत्री ने अधिक मास में ई-रिक्शा से लगाई वृंदावन परिक्रमा

वृंदावन। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रविवार सुबह अधिक मास के अवसर पर ई- रिक्शा से वृंदावन की परिक्रमा लगाई। इसके पश्चात उन्होंने एमवीडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परिक्रमा मार्ग में जुगलघाट पर बने सुलभ शौचालय, घाट आदि का भी निरीक्षण किया। केशीघाट से नाव के जरिये यमुना भ्रमण किया। इसके पश्चात वह निर्माणाधीन मोक्ष धाम पहुंचे। इसके पश्चात पर्यटन सुविधा केन्द्र में मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉक्टर मुकेश आर्यबंधु, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, अधिशाषी अभियंता राजीव कालरा से विकास कार्यों में सुधार को लेकर चर्चा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments