Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़संतों पर हमला कानून व्यवस्था पर खड़े करता है सवाल: स्वामी रामदेव

संतों पर हमला कानून व्यवस्था पर खड़े करता है सवाल: स्वामी रामदेव

महावन। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि संतों पर हो रहे हमले चिंता का विषय है। यह कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़ा करता है। चाहे वह किसी भी सरकार में क्यों न हों। संतों पर हमले के मामले में सभी को मतभेद भुलाकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

योग गुरु बाबा रामदेव रविवार रात महावन रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम में आए हैं। उन्होंने यहां अधिक मास में संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद प्रातः रमणरेती का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने कहा कि हाथरस कांड में आए दिन नए राज खुल रहे हैं। जांच एजेंसियां बहुत जल्द इस केस का खुलासा करेंगी। उन्होंने भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के कहा कि भारत को लेकर चीन और पाकिस्तान न कोई युद्ध कर रहे हैं न ही कोई हमला कर रहे हैं, लेकिन छेड़छाड़ करना चीन फितरत हो गई है और उसका माकूल जवाब भारत दे रहा है।

रमणरेती आश्रम में प्रमुख रुप से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज आदि संत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments