Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़देश में कोरोना केस 72 लाख के पार, 24 घंटे में मिले...

देश में कोरोना केस 72 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 63509 मरीज, 730 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 72 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में 63 हजार 509 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 730 मौतें हो गईं हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 72 लाख 39 हजार 390 हो गई है। कोरोना से अब तक 1 लाख 10 हजार 586 लोग जान गंवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अब तक 87% यानी 63 लाख 1 हजार 928 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 73 हजार 903 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

देश में 8 लाख से ऊपर एक्टिव केस

देश में 8 लाख 26 हजार 876 (11.69%) एक्टिव केस हैं। मतलब ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। सबसे ज्यादा 25% एक्टिव केस महाराष्ट्र, 13% कर्नाटक और 11% केरल में हैं। वहीं, डेथ रेट 1.53% है। इनमें 17.9% मरीज कोमॉर्बिड थे। मतलब ऐसे मरीज जिन्हें पहले से ही कैंसर, शुगर, दिल या सांस जैसी अन्य गंभीर बीमारियां थीं।

कोरोना के मामलों में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments