Friday, May 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़नवचेतन संस्था ने समाजसेवी को किया सम्मानित

नवचेतन संस्था ने समाजसेवी को किया सम्मानित

मथुरा। समाजसेवा संस्था नवचेतन (एक आह्वान) द्वारा ब्रज क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी कपिलदेव उपाध्याय का उनकी दानवीरता के लिए सम्मान किया गया। लंबे समय से चल रहे लाकडाउन के चलते उद्योगपति कपिलदेव द्वारा जरूरतमंदों की हर प्रकार से मदद और सेवा की जा रही है।
कोरोना के प्रारंभिक काल में नगर में जब लाकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हो गए थे, उस समाय बहुत से ऐसे परिवार थे जिनकी रोजी-रोटी दोनों छिन गईं। ऐसे मौके पर लोगों की मदद को आगे आए उद्योगपति कपिल उपाध्याय ने लगातार जरूरतमंदों को पैकेटबंद कच्चा राशन पहुंचाया। वे आज भी इस सेवा कार्य में पूरे मनोयोग से बिना किसी शोर-शराबे के जुटे हुए हैं। अबतक वे चार सौ से अधिक घरों में राशन की आपूर्ति कर चुके हैं। नवचेतन संस्था के पदाधिकारियों को जब उनके इस महान कार्य की जानकारी हुई तो संस्था ने तय किया कि ऐसे समाजसेवी को सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि और लोग इनसे प्रेरणा ले सकें। संस्था के निर्णय के अनुक्रम में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती भावना शर्मा द्वारा उनको स्वयं जाकर सम्मानित किया।
संस्था की अध्यक्षा भावना शर्मा ने कपिल उपाध्याय को सम्मानित करते हुए हर्ष व्यक्त किया और बताया कि संस्था द्वारा उद्योगपति कपिल उपाध्याय को ऐसे दो सौ गरीब और जरूरतमंदों की सूची देकर मदद करने की अपेक्षा की गई, जिसपर उन्होंने तुरंत सहमति जताई और उसको फलीभूत भी किया। संस्था की अध्यक्षा ने ईश्वर से उनके सेवाभाव को बनाए रखने, उनकी उर्जा और स्वास्थ्य बरकरार रखने की मांग की।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा के अलावा सेठ बी. एन. पोद्दार कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सारास्वत, लोकवर्धन भाटिया, संजीव सिंह, सुरेंद्र शर्मा, संगीता खत्री, प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments