Friday, May 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा दफ्तर के सामने महिला के आत्मदाह मामले में पूर्व राज्यपाल के...

भाजपा दफ्तर के सामने महिला के आत्मदाह मामले में पूर्व राज्यपाल के बेटा हिरासत में

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के गेट पर मंगलवार को एक महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने पूर्व राज्यपाल के बेटे को हिरासत में ले लिया है। वहीं अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनीं हुई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने खुल को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में लिया है। आलोक को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मामले में साजिश की आशंका है। महाराजगंज पुलिस के इनपुट पर लखनऊ पुलिस ने आलोक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर आलोक की लोकेशन मिल रही थी। ये भी कहा जा रहा है कि आलोक महिला के संपर्क में भी था।

बता दें बुधवार को महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल पर डीसीपी, एडीसीपी इंस्पेक्टर हजरतगंज समेत तमाम पुलिस के अधिकारी मौजूद है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर संज्ञान लिया है।

प्रताड़ना से परेशान थी महिला

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अंजना तिवारी यूपी के महाराजगंज के रहने वाली है। जिसकी शादी अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी रचाई थी। शादी के बाद आसिफ रजा सऊदी चला गया था। महिला के मुताबिक आसिफ के परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बीजेपी के गेट नंबर 2 पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

सीएम योगी से मिलने आई थी लखनऊ

पीडित महिला कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments