Tuesday, February 24, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़देश में कोरोना के अब तक 73.70 लाख केस, 24 घंटे में...

देश में कोरोना के अब तक 73.70 लाख केस, 24 घंटे में मिले 63371 नए मरीज, 895 मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 73 लाख 70 हजार 469 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 63 हजार 371 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए। 68 हजार 202 लोग रिकवर हुए और 895 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 161 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि अब तक 64 लाख 53 हजार 780 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 8 लाख 4 हजार 528 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पिछले 15 दिन के आंकड़ों को देखें तो इस बीच करीब 1.67 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 6.32% यानी 10.58 लाख लोग संक्रमित पाए गए। अच्छी बात यह है कि इन 15 दिनों में नए केस से 1.26 लाख ज्यादा मतलब करीब 11.85 लाख लोग रिकवर हुए। बीते तीन हफ्ते में नए केस में भी करीब 3% की कमी आई है। 17 से 23 सितंबर के बीच यह दर 8.82% थी, जो 8 से 14 अक्टूबर के बीच घटकर 6.05% हो गई। देश के लिए यह एक अच्छा संकेत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments