Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़12वीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, हड़कंप

12वीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, हड़कंप

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लेकर लगातार कड़ी कार्रवाई का निर्देश के बावजूद अपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जालौन में 12वीं की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि उसका दो युवकों ने पहले अपहरण किया, फिर घटना को अंजाम दिया है।

उरई कोतवाली क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरु कर दी है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

बीमार मां को देखने अस्पताल जाते समय हुई घटना

एसपी के अनुसार थाना कोतवाली उरई में एक शख्स ने कल एक तहरीर दी है कि 14 अक्टूबर की रात को उसकी पत्नी बीमार थी। वह उसे अस्पताल लेकर गया था। पीछे-पीछे लड़की भी गई, जिससे रास्ते में दो युवकों ने रेप किया। रास्ते में दो लड़कों ने उसे रोका और साइड में ले गए और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है, मामले में पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। इस केस में कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा कि जल्द से जल्द आरोपियों को कठोर दंड हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments