- धान काटने के लिए खेत में गई थी लड़की
- पोस्टमॉर्टम में रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि
- प्राइवेट पार्ट भी मिले चोट के निशान
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धान काटने गई एक 15 साल की लड़की के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप करने से पहले आरोपियों ने शराब पी। पीड़िता चीखने न पाए, इसके लिए आरोपियों ने उसका मुंह और नाक दबाए रखी। इससे लड़की का दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट के भी निशान मिले हैं।
सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित बुधवार शाम धान की कटाई करने के लिए खेत गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। रात में लड़की का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके की परिस्थितियां बता रही थीं कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की गई। वारदात करने वाले भी एक या दो नहीं, बल्कि इससे ज्यादा थे। मौके पर शराब की तीन बोतलें भी मिली हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गैंग रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। पांचों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गुरुवार शाम पीड़ित का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि बुधवार देर शाम थाना सतरिख के गांव में एक लड़की का शव धान के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद एफआईआर में हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। जांच के लिए अपर एसपी की अगुआई में टीम का गठन किया गया है। सारे सबूत जुटाए जाएंगे और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।