मथुरा। प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के उपसंघ कोषागार मथुरा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला स्तरीय अध्यक्ष एवं मंत्री हीरालाल निषाद एवं छेदालाल के संयोजन में हुई।
वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी दो वर्षों लिए अध्यक्ष गोविन्द शरण पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगवीर सिंह, उपाध्यक्ष मेहरून निशा, मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री विशाल गोयल, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, संगठन मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार, प्रचार मंत्री अर्जन माहौर, सदस्य प्रमोद कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार, नरेश कुमार जाकड़, हरीश चन्द, पूनम सिंह, प्रेमशंकर सारस्वत एवं कविता को सदस्य नामित किये गये हैं।
उपसंघ कोषागार मथुरा के अध्यक्ष बने गोविन्द शरण पाण्डेय
- Advertisment -