Sunday, July 13, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ निगमों ने अपनाई जीरो टॉलरेंस की...

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ निगमों ने अपनाई जीरो टॉलरेंस की नीति

  •  तीन दिन में तीन करोड़ रुपए के काटे गए चालान
  •  सफाई, धूल बैठाने का कार्य और पेड़ों के धोने का कार्य जोरों पर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर धूल और वायु प्रदूषण के विरुद्ध निगमों ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। वहीं निगम ने नियमों का पालन न करने वालों का पिछले तीन दिनों में तीन करोड़ रुपए का चालान किया है। यह जानकारी दिल्ली प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने दी। वे प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली के तीनों नगर निगमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रहे थे।

तीन दिन में काटे 3 करोड़ रुपये के चालान
प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि सभी वॉर्ड के पार्षद स्वीपिंग मशीनों की मदद से दिन-रात सड़क की सफाई करवा रहे हैं। स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी का छिड़काव कर धूल बैठाने का काम हो रहा है। हाई प्रेशर जेट स्प्रे पावर मशीन से पेड़ धोने का काम किया जा रहा है। सभी जोन में भवन विभाग द्वारा निर्माण स्थलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है और नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पिछले दिनों तीनों निगमों ने लगभग 3 करोड़ रुपये के चालान काटे हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments