Monday, May 12, 2025
Homeन्यूज़जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

मथुरा। गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों की सामान्य दशा की देखरेख के लिए निरीक्षण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा की सचिव दीक्षा श्री ने रसोई का निरीक्षण किया। कुछ बंदी रसोईघर में खाना बना रहे थे। यहां बंदियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क लगाते देखा गया। यहां उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जेल चिकित्सक डॉ उपेंद्र सोलंकी उपस्थित मिले। इस रोगी कक्ष में 37 बंदियों का इलाज होता पाया गया। बंदी मरीजों को स्वच्छ पानी हेतु एक आर.ओ. तथा मनोरंजन हेतु एक टी.वी. अस्पताल कक्ष में लगा हुआ है। सभी बंदी मरीजों से वार्ता की गई। सभी बंदी मरीजों के द्वारा सोशल डिस्टेंस व मास्क का पालन किया जा रहा था। जिला कारागार के अस्पताल परिसर में बंदियों का कोविड-19 टेस्ट चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा था।
निरीक्षण दौरान जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर संदीप कुमार, जेल चिकित्सक डॉ उपेंद्र सोलंकी, फार्मासिस्ट रमाकांत वर्मा, जिला मुख्यालय पर नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवक देवकीनंदन शर्मा व जिला कारागार मथुरा में नियुक्त बंदी पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments