नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप वाट्स ऐप पर दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के लोग कई सारे ग्रुप के जरिए आपसे जुड़े होते हैं। इनमें से कई सारे ग्रुप पर रोजाना भारी संख्या में ऐसे मैसेज भेजे जाते हैं, जिनके नोटिफिकेशन आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही कई सारे लोग पर्सनल तौर पर कुछ ऐसे मैसेज भेजते रहते हैं, जो आपके लिए समस्या पैदा करते हैं। लेकिन इस परेशानी के बावजूद अगर आप इन ग्रुप से नही निकल पा रहे हैं, और न ही ऐसे लोगों को ब्लॉक कर पा रहे हैं, तो इस समस्या से निपटने में हैं। वाट़्सऐप का नया फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है। बता दें कि वाट़्स ऐप की तरफ से फीचर को रोलआउट कर दिया गया है।
हमेशा के लिए कर पाएंगे म्यूट
वाट्स ऐप पर अभी तक म्यूट करने के तीन 8 घंटे, 1 सप्ताह और 1 साल ऑप्शन मिलते थे। लेकिन अब कंपनी ने 1 साल ऑप्शन की जगह ऑलवेज म्यूट फीचर को लाइव कर दिया है। इससे अब वाट्स ऐप यूजर्स को हर साल ग्रुप को म्यूट नही करना पड़ेगा। आप किसी भी ग्रुप या फिर यूजर को हमेशा के लिए म्यूट कर पाएंगे। कंपनी ने ट्वीटर फीड के जरिए इसकी जानकारी उपलब्ध करायी है।
कैसे करें ग्रुप को म्यूट
वाट्स ऐप पर किसी ग्रुप या फिर कॉन्टैक्ट पर्सन के अकाउंट को म्यूट करना काफी आसान है। वाट्स ऐप का ऑलवेज म्यूट फीचर एंड्राइड के साथ आईओएस यूजर्स के लिए भी होगा।