- सात थानों में 11 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई
- निलंबित पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश
मथुरा। जनपद में बढते अपराध को लेकर एसएसपी के सख्त एक बार फिर एक्शन लिया है। उन्होंने जिले के पांच क्षेत्राधिकारियों के क्षेत्रों में बदलाव करने के साथ ही एक पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं सात थानों में 11 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई हैं।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मथुरा जनपद में बढते अपराध को लेकर एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए है। एसएसपी ने पांच क्षेत्रों के सीओ के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। जिसमें सीओ जितेंद्र कुमार सिंह केजेएस एवं यूपी 112 बनाए गए, रविकांत पाराशर सीओ गोवर्धन,ओम प्रकाश आर्य सीओ यातायात, अभिषेक तिवारी सीओ रिफाइनरी एवं धर्मेंद्र चौहान सीओ मांट बनाए गए हैं। वहीं एसएसपी ने लापरवाही के चलते मंडी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सात थानों में 11 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई हैं।
ये हैं सात थानों में बनाई गई 11 अस्थाई पुलिस चौकी
- थाना छाता – अस्थाई पुलिस चौकी खायरा, दौताना , लाडपुर।
- थाना कोसीकलां-अस्थाई पुलिस चौकी बठैन गेट।
- थाना शेरगढ़ -अस्थाई पुलिस चौकी विशम्भरा।
- थाना गोवर्धन -अस्थाई पुलिस चौकी गांठौली , पल्सों।
- थाना महावन -अस्थाई पुलिस चौकी खानपुर।
- थाना बल्देव – अस्थाई पुलिस चौकी कस्बा बल्देव, कस्बा बरौली।
- थाना सुरीर – अस्थाई पुलिस चौकी पब्बीपुर