Thursday, May 15, 2025
Homeन्यूज़आत्मरक्षा के लिए जरूरी है अच्छा स्वास्थ और प्रशिक्षण

आत्मरक्षा के लिए जरूरी है अच्छा स्वास्थ और प्रशिक्षण

संस्कृति विवि में ‘’मिशन शक्ति‘’ के तहत हुई वेबिनार में बोलीं मुख्य वक्ता

मथुरा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संपूर्ण प्रदेश ‘मिशन शक्ति’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘मिशन शक्ति‘ अभियान के तहत मनाए जा रहे ‘विशेष सप्ताह‘ के तहत आत्मरक्षा विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के माध्यम से मुख्य वक्ता रुचि चौधरी ने विद्यार्थियों को विशेषकर युवतियों को अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों को भी बताया।

मुख्य वक्ता रुचि चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में अपनी सुरक्षा विशेषकर महिलाओं और युवतियों के लिए एक चुनौती बन गया है। हमारे देश में अधिकांश महिलाएं और युवती अपनी सुरक्षा के प्रति उतनी सजग नहीं रहतीं जितना की उन्हें होना चाहिए। इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि वे मानसिक रूप से अपने को कमजोर मानती हैं। बहुत सी महिलाएं प्रशिक्षण के अभाव में अपने ऊपर होने वाले हमले, जबर्दस्ती और दुर्व्यवहार का उचित जवाब नहीं दे पातीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए अपने आप को मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर मजबूत होना होगा और हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करना सीखना होगा।

वेबिनार के माध्यम से विशेषकर छात्राओं और शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के गुरु बताए गए। मार्शल आर्ट्स का इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा और सामने से होने वाले हमलों का जवाब देना बताया गया। रुचि चौधरी ने छात्राओं को बताया कि वे ईव टीजिंग, चैन स्नैचिंग व हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब कैसे दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर होने वाले किसी भी तरह के उत्पीड़न का जवाब देने के लिए महिलाओं, युवतियों को अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। जब हम स्वस्थ होंगे तो अच्छी तरह से अपने को प्रशिक्षित कर पाएंगे और जब मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तो हमारे अंदर मुकाबला करने की और अपने अंदर के डर को भगाने की शक्ति हासिल होगी।  वेबिनार का आयोजन संस्कृति स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड कामर्स के एसोसिएट प्रोफेसर रिजवान आलम द्वारा किया गया। वेबिनार में अनेक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिय़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments