Thursday, July 17, 2025
Homeन्यूज़यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ, आज अस्पताल से...

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

  •  सपा संरक्षक 15 दिन दिल्ली स्थित आवास पर रहेंगे
  •  स्टार प्रचारकों की सूची में होने पर भी नहीं करेंगे उप चुनावों में प्रचार

गुरुग्राम। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य अब ठीक हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती मुलायम सिंह यादव आज शनिवार को डिस्चार्ज होंगे। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव मेदांता में एडमिट हुए थे। हालांकि डिस्चार्ज होने के बाद भी वह अभी लखनऊ नहीं लौटेंगे। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह अपने दिल्ली स्थित आवास पर अभी 15 दिन तक आराम करेंगे।
आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी कोरोना जंच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपचुनाव में नहीं कर सकेंगे प्रचार!

15 दिन तक दिल्ली में रहने से ही साफ हो गया है कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार नहीं कर पाएंगे। बता दें पिछले दिनों तबियत खराब होने के बाद भी समाजवादी पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में रखा था। इसी तरह जेल में बंद आजम खान को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में रखा है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पत्नी साधना भी कोरोना पॉजिटिव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुलायम के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 80 साल के हैं। वह इस समय उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि खराब सेहत की वजह से वह पिछले काफी समय से राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। यही नहीं, नेताजी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि 2012 में बहुमत मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments