Tuesday, July 22, 2025
Homeन्यूज़लोक अभियोजक अलका उपमन्यु महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित

लोक अभियोजक अलका उपमन्यु महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित

मथुरा। मां शीला देवी जनसेवा ट्रस्ट एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संस्था द्वारा देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय सेवा करने वाली 81 वीरांगनाओं को महिला शक्ति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्रज प्रेस क्लब पर राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं पोक्सो कोर्ट की विशेष लोक अभियोजक अलका उपमन्यु को महिला शक्ति स्मृति चिन्ह देकर और उत्तरीय ओढाकर सम्मानित किया गया।

लोक अभियोजक अलका उपमन्यु ने कहा कि असहाय और कमजोर वर्ग की महिलाओं के सम्मान, उत्थान व स्वाभिलंबन के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सरकार द्वारा महिला शक्ति मिशन अभियान जो चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। शासन और प्रशासन इस दिशा में सतत् प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने मां शीला देवी जनसेवा ट्रस्ट व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संस्था की तारीफ की।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवि बाबा नौहवार, जिला सचिव धीरज चौधरी, संस्था की संरक्षक व भाजपा की जिला महामंत्री प्रतिमा सिंह, जिला प्रभारी छाया गौतम, संस्था अध्यक्ष दिव्या साहनी, बाल कल्याण समिति की सदस्य व संरक्षक वंदना शर्मा, संरक्षक रवीना, संरक्षक कंचन आदि ने संस्था के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश भर में महिलाओं के हितों के लिए कार्य करने वाली 81 महिला वीरांगनाओं को महिला शक्ति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments