Monday, November 10, 2025
Homeन्यूज़हाईटेंशन लाइन टूटने से एक युवक की मौत, दो महिलाएं झुलसी, मचा...

हाईटेंशन लाइन टूटने से एक युवक की मौत, दो महिलाएं झुलसी, मचा हड़कंप

राजेश डब्बू की रिपोर्ट
बल्देव। शनिवार को बल्देव क्षेत्र के गांव सराय दाऊद में हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं झुलस गई। गंभीर हालत में महिलाओं को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांववासियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलदेव के गांव सराय दाऊ द में 11 हजार की विद्युत हाई टेंशन लाइन के गिरने उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय युवक कान्हा को करंट लगने से मौत हो गई। वहीं महिला गौरा देवी पत्नी रमेश, पूजा पत्नी संजय को करंट लगने से झुलस गईं। बताया जा रहा है कि युवक कान्हा दही से मथानी चलाकर घी निकाल रहा था। तभी अचानक मथनी में करंट दौड़ गया। कहा जा रहा है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
ग्राम प्रधान राम भरोसी सिंह ने बताया कि इसी तरह 2 माह पूर्व भी गांव की रेनू पुत्री डॉ बुरी तरह करंट की चपेट में आकर झुलस गई थी। उन्होंने विद्युत विभाग व तहसील प्रशासन को भी हादसे के बारे में सूचना दे दी है। इधर सूचना पर बल्देव पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। मृतक के परिजनों ने भी घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी है। विभागों के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments