- कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, उड़े परखच्चे
- राहत कार्य में लगे हैड कांस्टेबल को ट्रक ने रौंदा,
- टायर फटने से ट्रक हुआ अनियंत्रित
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बल्देव क्षेत्र के माइल स्टोन-126 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इनमें पुलिसकर्मी और 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, नोएडा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। कार के डिवाइडर से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई।
मंगलवार सुबह रफ्तार के लिए जाना जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बार एक दो बड़े हादसे हो गए। सभी इन दो हादसों से हैरान रह गए। पहले नोएडा की ओर से तेज गति से आगरा की ओर जा रही वैगर आर कार बल्देव क्षेत्र में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार के परखच्चे उड ़ गए। इसमें सवार पांच लोगों में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। कार में सवार लोग दिल्ली के करोल बाग से चलकर अपने गांव हमीरपुर जा रहे थे। जब घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी 1919 मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी, तभी यमुना एक्सप्रेस वे घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर ट्रक का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित ट्रक ने पीआरवी 1919 में तैनात हैड कांस्टेबल 50 वर्षीय नेम सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल बड़ी संख्या में पहुंचा और राहत कार्य में जुटा। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मृतकों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गयाा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।