Wednesday, May 7, 2025
Homeन्यूज़शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने किशोरी को मारी गोली,...

शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरेना गांव में शादी करने से मना करने पर नाराज सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरेना गांव का है। जंहा गांव के रहने वाले नौसे का किशोरी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर प्रेमी नौसे लगतार प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था। प्रेमिका लगातार शादी के लिए मना कर रही थी। इसी बात से नाराज प्रेमी नौसे ने अपने साथी अंकुश के साथ मिलकर किशोरी को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली उसके सीने में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां तैनात डॉ रोशन पटेल ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments