Wednesday, January 21, 2026
Homeन्यूज़बिहार के महज पांच दिन मुख्यमंत्री रहे सतीश प्रसाद का दिल्ली में...

बिहार के महज पांच दिन मुख्यमंत्री रहे सतीश प्रसाद का दिल्ली में निधन

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 साल के थे। पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद कोरोना पॉजिटिव थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों को बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वह सिर्फ पांच दिन के लिए बिहार के सीएम बने थे। बिहार के कई बड़े नेताओं ने सतीश प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया है।


आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है कि वयोवृद्ध लोक समतावादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूं। पिछड़ों, शोषितों, दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई में वे अग्रणी रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments