Saturday, July 5, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़श्री बाँकेबिहारी के दर्शन करने आई केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति, जानिए क्या...

श्री बाँकेबिहारी के दर्शन करने आई केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति, जानिए क्या बोली दर्शन के बाद

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि भारत में रहकर तिरंगा का अपमान कोई नहीं कर सकता है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार सख्त कदम उठा रही है। ये बात उन्होंने कश्मीर में मेहबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे का अपमान किए जाने के सवार पर कही।


वह रविवार को प्रात: वृंदावन में कोरोना काल के बीच ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शन करने लिए आई थी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप चुनावों में अधिकांश सीटों पर भाजपा जीत रही है। 2014 के बाद से जिस तेज गति से भारत के अंदर काम हुआ है। इस कारण देश की जनता सरकार से खुश नजर आ रही है। वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में गरीबों का ध्यान रख रही है। उन्हें मकान, राशन, बिजली समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


के न्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के उत्थान के सिद्धांत का अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में कई ऐसे राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान हुए हैं जो बरसों से अधर में लटके थे। जब हम 370 धारा को हटाने की बात करते थे तो कश्मीर के कुछ नेता कहते थे की धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन सरकार ने इन धमकियों से डरे बिना धारा 370 को हटाकर कश्मीर में अमन चैन कायम करने की शुरुआत की है। आज जम्मू कश्मीर के अंदर अमन-चैन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments