Sunday, May 4, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रतधारी, शाम 5:26 बजे...

छठ पूजा: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रतधारी, शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य


छठ पूजा का व्रत करने वाले आज शुक्रवार को अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। शाम होने वाली इस विशेष पूजा की तैयारियों लोगों ने कर ली है। इस पूजन के साथ ही महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी। छठ पूजा आज शाम 5 बजे होगी क्योंकि सूर्यास्त 5:26 बजे होगा।

इस पर कोरोना वायरस से संक्रमण फैलने के कारण प्रदेश की सरकारों ने छठ पूजन के विशेष इंतजामात किए हैं और व्रत धारियों को सावधानी पूर्वक पूजा करने के लिए आगाह भी किया है। इसलिए लोगों ने प्लास्टिक के टब खरीदे हैं। व्रतधारी टब में भरे पानी में खड़े होकर अर्घ्य दे सकेंगे। कुछ घरों में प्लास्टिक के टब की जगह रबर वाले बड़े टब और ईंट से चारदीवारी बनाकर उस पर प्लास्टिक की पन्नी लगाकर पानी से भर दिया गया है। घाट की तर्ज पर छठ पूजा के लिए घरों में वेदी भी बनाई गई है।

छठ पूजा का समय

20 नवंबर 2020, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
सूर्यास्त टाइम – 5:26 पीएम (दिल्ली में)
सूर्यास्त टाइम – 4:59 पीएम (पटना में)

21 नवंबर 2020, उगते सूर्य को अर्घ्य
सूर्योदय टाइम- 6:49 (दिल्ली में)
सूर्योदय टाइम- 6:11 (पटना में)

घरों में हुआ खरना

चार दिवसीय छठ पूजन के दूसरे दिन घरों में खरना हुआ, जिसमें गुड़ की खीर बनाई गई। साथ ही पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार सुबह छठ पूजा के लिए ठेकुआ का प्रसाद बनाया जाएगा। फिर शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य और अगले दिन प्रातकाल में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद पूजा का समापन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments