Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ियां की जब्त

अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ियां की जब्त


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कन्नौज जाने के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह किसान यात्रा की शुरुआत करने के लिए जा रहे थे। प्रशासन ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस सपा अध्यक्ष को ईको गार्डन ले जा रही है। यहां उन्हें कस्टडी में रखा जाएगा। वहीं कृषि कानून के विरोध में किसान यात्रा को लेकर सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।


तमाम विरोध के बावजूद अखिलेश यादव कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हो रहे हैं और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसानों के लिए बने कानून से किसान ही खुश नहीं हैं, तो फिर सरकार इन्हें वापस ले। किसानों की आवाज को सरकार सुन नहीं रही है।


अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ता प्रदेश के कई जिलों में गिरफ्तारियां दे रहे हैं, लेकिन हमें अब कन्नौज नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर इन्हें जेल में डालना है, तो ये हमें भी जेल में डाल सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कन्नौज जा रहा हूं, गाड़ी रोक दी गई है लेकिन जहां तक हो सकेगा मैं पैदल ही चल दूंगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने किसानों की दोगुनी आय करने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों को बर्बाद करने वाला कानून लाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments