Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति टूटी मिली, कांग्रेस...

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति टूटी मिली, कांग्रेस ने किया विरोध

झांसी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इलाइट चौराहे पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति क्षतिग्रस्त दिखाई दी। इस पर कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आदित्य जैन ने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने के लिए जिम्मेदार अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि नई मूर्ति आने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी भी होगी। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments