Monday, July 14, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़शादी के अगले दिन पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया तीन साल...

शादी के अगले दिन पीसीएस अधिकारी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया तीन साल तक रेप का आरोप

लखनऊ। शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक पीसीएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी की गिरफ्तारी उसकी शादी के अगले दिन हुई। उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रमिका को शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया।

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की 12 दिसंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे थे। इसी बीच उनकी प्रेमिका ने घर पर आकर हंगामा किया और अनुराग पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया। एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली पीड़ित प्रेमिका ने बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। 2017 में महेंद्रा कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात अनुराग रंजन से हुई थी।

पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अभी चंद महीने पहले ही निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया है। पीसीएस में चुने जाने के बाद अनुराग की 12 दिसंबर को किसी दूसरी महिला से शादी हुई है।

अनुराग की शादी की जानकारी मिलने के बाद प्रेमिका ने अनुराग पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments