Tuesday, February 10, 2026
Homeजुर्मप्रीति हत्याकांड: एक और शार्प शूटर गिरफ्तार, हत्या में प्रयोग किया तमंचा...

प्रीति हत्याकांड: एक और शार्प शूटर गिरफ्तार, हत्या में प्रयोग किया तमंचा बरामद

नरेन्द्र सिंघल की रिपोर्ट
कोसीकलां।
शालीमार रोड पर 19 दिसम्बर को प्रीति हत्या कांड के मामले में एक और शार्प शूटर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। प्रीति की गोली मार कर हत्या करने में शामिल शार्प शूटर गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव चचुरा का रहने वाला है। जबकि इसके एक और साथी की तलाश जारी है।


आपको बता दें कि फरीदाबाद की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते फरीदाबाद निवासी पति सुनील ने पत्नी प्रीति की हत्या कराने के लिए दस लाख रुपए की सुपारी देकर शार्प शूटर किए थे। जिन्होंने शनिदेव के दर्शन करके घर पति सुनील के साथ घर लौट रही प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रविवार की रात को पुलिस ने शार्प शूटर अंकित शर्मा पुत्र पदम् शर्मा निवासी चचुरा थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी बताए ठिकाने से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गए तमंचे को कोटवन चौकी के पास हताना कट से बरामद किया है। पुलिस इसके साथी बदमाश रिंकू की तलाश सरगर्मी से कर रही है।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शार्प शूटर अंकित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रीति के पति सुनील ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। इसमें से एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। जिसके बाद साथी रोविन और रिंकू के साथ मिलकर पति सुनील की साजिश के चलते ही उसकी पत्नी प्रीति की हत्या की थी।


आपको बता दें कि इससे पहले मृतक महिला प्रीति के पति सुनील और रोविन को गिरफ्तार कर चुकी है। रोविन के पास से हत्या में प्रयुक्त कार और बुलेट भी बरामद कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments