आज शनिवार को पौष बदी तृतीया 09:11 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अखुरथ संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध गणेश जी मन्दिर में अभिषेक , सौभाग्य सुन्दरी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 09:10 तक , बुध उ.षा. में 27:04 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , आचार्य श्री सन्मति नाथ जी समाधि (जैन ,पौष कृष्ण तृतीया ) ,श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती व गुरु श्री गोविन्द सिंह जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।
- शक सम्वत- 1942
- विक्रम सम्वत- 2077
- मास- पौष
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- तृतीया-09:11 तक
- पश्चात- चतुर्थी
- नक्षत्र- आश्लेषा-20:17 तक
- पश्चात- मघा
- करण- विष्टि-09:11 तक
- पश्चात- बव
- योग- विश्कुम्भ-12:01 तक
- पश्चात- प्रीति
- सूर्योदय- 07:14
- सूर्यास्त- 17:36
- चन्द्रोदय- 20:44
- चन्द्रराशि- कर्क-20:17 तक
- पश्चात- सिंह
- सूर्यायण- उत्तरायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 12:04 से 12:45
- राहुकाल- 09:49 से 11:07
- ऋतु- शिशिर
- अवधि- सर्दियों का मौसम
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को पौष बदी चतुर्थी 08:24 तक पश्चात् पंचमी शुरु , पंचमी तिथि का क्षय , यमघण्ट योग सूर्योदय से 19:57 तक , शुक्र मूल नक्षत्र धनु राशि में 29:03 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:56 तक , श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती , श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती व श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।
– आचार्य कमलेश पाण्डेय