Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़डीएम कार्यालय के बाहर किसानों ने जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां

डीएम कार्यालय के बाहर किसानों ने जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां


मथुरा। भारतीय किसान सभा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताआें ने बुधवार को संयुक्त रुप से नए कृषि कानून का विरोध जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर किया। यहां उन्होंने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया।


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी सदस्य गफ्फार अब्बास ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो किसान विरोधी अध्यादेश लागू किए गए हैं। उन्हें जल्द वापस लिया जाए और दिल्ली में हो रहे किसान आन्दोलन मे किसानों के ऊपर प्रशासन द्वारा अत्याचार किया जा रहा है, वह बंद किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी गठित की है वह कमेटी भंग की जाए। क्योंकि वह कमेटी अध्यादेश के समर्थन में हैं और वह किसानों का कभी हित नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments