Saturday, February 21, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़10 महीने के बाद कलाप्रेमियों के लिए खोला गया मथुरा का राजकीय...

10 महीने के बाद कलाप्रेमियों के लिए खोला गया मथुरा का राजकीय संग्रहालय

मथुरा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले दस माह से बंद मथुरा का राजकीय संग्रहालय 19 जनवरी मंगलवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन संग्रहालय में फेसमास्क पहनने और सेनेटाइज करने पर ही प्रवेश मिलेगा। संग्रहालय में रखी मूर्तियों को छूना भी मना है।

मथुरा के राजकीय संग्रहालय में बौद्ध कालीन प्रतिमाएं स्थापित हैंं। जिसमें, देश विदेश से दर्शक इन मूर्तियों के बारे में जानकारी लेने आते हैं और इन प्रतिमाओं पर रिसर्च भी करते हैं। इस राजकीय संग्रहालय की प्रतिमा देश विदेशों में प्रदर्शनी के लिए देश विदेश भी जाती हैं। संस्कृति विभाग के द्वारा लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन दर्शकों को संग्रहालयों में प्राचीन स्थापत्य कला, संस्कृति और कलाकृतियों क बारे में लोगों को रुबरू करा गया था।

राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार सभी जगह की तरह मथुरा का राजकीय संग्रहालय भी खोला गया है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग करते हुए दर्शक राजकीय संग्रहालय में आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments