Wednesday, May 7, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़लड़की ने मैट्रिमोनियल साइट पर की दोस्ती ,फिर बाबू -शोना कहकर लुटे...

लड़की ने मैट्रिमोनियल साइट पर की दोस्ती ,फिर बाबू -शोना कहकर लुटे 10 लाख रूपये

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुल्हन ने शादी से पहले दूल्हे को चुना लगाकर 10 लाख रूपये लूट लिए और फिर फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित मनोज अग्रवाल ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जाँच -पड़ताल में लगी है।

लखनऊ के प्राग नारायण रोड के रहने वाले मनोज अग्रवाल ने पिछले साल शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफ़ाइल बनाई थी। 15 अगस्त को प्रियंका सिंह नाम की प्रोफ़ाइल से उन्हें पहली बार रिक्वेस्ट आई। वह लड़की झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली है। कुछ समय पहले उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई और वह कम्पटीशन की तैयारी कर रही है।

मनोज अग्रवाल प्रोफ़ाइल को चेक करने के बाद रिश्ते की लिए तैयार हो गए। इसके बाद प्रियंका ,उसकी मौसी और मौसेरा भाई मिलने के लिए लखनऊ आए दोनों परिवारों की बातचीत के बाद 10 दिसंबर को परीक्षा और 16 दिसंबर को शादी फिक्स हुई।

लखनऊ में मुलाकात के बाद प्रियंका ने मनोज को अपना मोबाइल नंबर दे दिया और फिर दोनों के बीच बातचीत और वाट्सएप पर चेटिंग होने लगी। इसके बाद दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। मनोज ने बताया की प्रियंका ने बताया की वह यूपीएसई की तैयारी कर रही है। लेकिन माता-पिता की मौत के बाद आर्थिक दिक्क्तों से परेशान है। इसी बहाने से युवती ने ने पैसे मंगवाने शुरू कर दिए।

मनोज ने बताया की उसने अपना घर बनाने के लिए पैसे जमा किए थे। लेकिन, मनोज प्रियंका को होने वाली पत्नी समझकर पैसे देता रहा। मनोज ने 6 लाख 60 हजार रूपये खाते में ट्रांसफर किए और 3 लाख नकद दिए। पैसे लेने के बाद प्रियंका का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद प्रियंका की मौसी और मोसेरे भाई ने भी अपना नंबर बंद कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments