आज बृहस्पतिवार को पौष सुदी अष्टमी 15:51 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री अन्नपूर्णा अष्टमी व्रत , श्री महारूद्र व्रत , श्री शाकम्भरी देवी नवरात्र प्रारम्भ , श्री शाकम्भरी यात्रा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 15:36 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 15:36 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:36 तक , शक माघ माह प्रारम्भ , गुरु श्रवण नक्षत्र में 08:45 पर , वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस , श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती , श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस , श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस व मणिपुर /मेघालय / त्रिपुरा स्थापना दिवस।
- शक सम्वत- 1942
 - विक्रम सम्वत- 2077
 - मास- पौष
 - पक्ष- शुक्लपक्ष
 - तिथि- अष्टमी-15:51 तक
 - पश्चात- नवमी
 - नक्षत्र- अश्विनी-15:36 तक
 - पश्चात- भरणी
 - करण- बव.-15:51 तक
 - पश्चात- बालव
 - योग- साध्य-20:22 तक
 - पश्चात- शुभ
 - सूर्योदय- 07:14
 - सूर्यास्त- 17:50
 - चन्द्रोदय- 12:13
 - चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
 - सूर्यायण – उत्तरायण
 - गोल- दक्षिणगोल
 - अभिजित- 12:11 से 12:53
 - राहुकाल- 13:52 से 15:11
 - ऋतु- शिशिर
 - अवधि- सर्दियों का मौसम
 - दिशाशूल- दक्षिण
 
कल शुक्रवार को पौष सुदी नवमी 18:30 तक पश्चात् दशमी शुरु , सर्वदोषनाशक रवि योग दिनरात जारी , मंगल भरणी नक्षत्र में 13:00 पर , शनि श्रवण नक्षत्र में 17:41 पर , ठाकुर श्री रोशनसिंह जयन्ती , श्री माणिक सरकार जन्म दिवस व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुभारम्भ दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय
 


