Wednesday, July 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में आज से एक माह तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान

मथुरा में आज से एक माह तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान

मथुरा। उत्तरप्रदेश के सभी जिलों के साथ मथुरा में भी आज बृहस्पतिवार दोपहर से सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ कार्यालय से की जाएगी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जाएगा। वाहनों के रजिस्टे्रशन एवं अन्य प्रपत्र की भी जांच जगह-जगह की जाएगी।


प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बेहद संजीदा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिले के प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए।

एक सप्ताह चलने वाला यह अभियान इस बार प्रदेशभर में पूरे 1 महीने चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को रोड एक्सीडेंट की घटनाओं से बचने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। गौरतलब है कि यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हर वर्ष लाखों लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां देते हैं।

सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारंभ के संबंध में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम के निर्देश पर यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है। मथुरा में भी इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे से आरटीओ कार्यालय में प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments