Wednesday, July 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़निरीक्षण से गौशालाओं में होती रहेगी गायों की सही से देखभाल: महापौर

निरीक्षण से गौशालाओं में होती रहेगी गायों की सही से देखभाल: महापौर

अरुण यादव
वृंदावन।
मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने गुरुवार को पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशालाआें में हो रही गायों की देखरेख से महाहौर संतुष्ट नजर आए।


गुरुवार प्रात: महापौर ने निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के साथ गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों के चारे एवं पानी की व्यवस्थाएं देखी। यहां उन्होंने गायों को गुड़ भी खिलाया। इस संबंध में महापौर डॉक्टर मुकेश आर्यबंधु ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला का समय-समय पर उनके द्वारा निरीक्षण किया जाता है। जिससे गौशाला में रह रही गायों की सही से देखभाल और चारे की व्यवस्था हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments